फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsgdf

Noida News: कुंडल झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
dfsgdf
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के कानों से कुंडल झपटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और छीने गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं। कोतवाली पुलिस रूपबास बाईपास रेलवे फाटक के समीप जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से तमंचा, कारतूस और दो सोने के कुंडल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के सहारा निवाड़ी गांव निवासी हैप्पी और टोनिका सिटी निवासी नरेंद्र के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चिटहेरा गांव में एक महिला के कान से कुंडल छीने थे। इसके अलावा दौलतराम कॉलोनी और तुलसी विहार कॉलोनी में भी दो महिलाओं से कुंडल झपटने की घटनाओं को अंजाम दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन घटनाओं की प्राथमिकी पहले ही कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed