{"_id":"6a8c5da115cc8e99540668dc","slug":"dfsg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9714-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मारपीट के बाद दिया तीन तलाक... थाने में लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मारपीट के बाद दिया तीन तलाक... थाने में लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-महिला ने लगाए आरोप, आए दिन मारपीट करता रहता है उसका पति, सिलाई-कढ़ाई कर बच्चों का करती है पोषण
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दौला रजपुरा गांव में एक महिला से मारपीट करने और उसे तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। तीन तलाक मिलने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
मूल रूप से बुलंदशहर की रहने वाली तरन्नुम ने बताया कि लगभग 7 साल पहले उसका निकाह दौला रजपुरा गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। वह सिलाई-कढ़ाई करके अपना और अपने बच्चों का गुजारा चला रही थी। रविवार की रात को उसके पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। मारपीट करने के बाद पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। घटना के बाद वह पड़ोसी गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर पहुंची। सोमवार को तरन्नुम अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।