{"_id":"6b099aae1bc5b21cd5038d74","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113249-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ईवी चार्जिंग स्टेशन से चार्जिंग गन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ईवी चार्जिंग स्टेशन से चार्जिंग गन चोरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित सिटी पार्क चार्जिंग स्टेशन-2 से अज्ञात चोर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर की चार्जिंग गन चुरा ले गया। कंपनी के सर्विस कोऑर्डिनेटर की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-126 स्थित एक्सप्रेस सोसाइटी निवासी वैभव साहू ने बताया कि वह रोडग्रिड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में सर्विस कोऑर्डिनेटर हैं। 8 नवंबर की देर रात अज्ञात व्यक्ति चार्जिंग स्टेशन परिसर में घुसा और 60 किलोवाट के ईवी चार्जर में लगी एक चार्जिंग गन चुरा ले गया। 9 नवंबर की सुबह कंपनी की टीम को निरीक्षण के दौरान पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति परिसर में घुसकर गन ले जाते दिखा है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही।