{"_id":"6abfd830e8419d20050610ae","slug":"dfsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107908-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राथमिकी वापस न लेने पर बेटे पर रॉड-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राथमिकी वापस न लेने पर बेटे पर रॉड-डंडों से हमला
विज्ञापन
- सोसाइटी के पड़ोसी परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और धमकी का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने के विवाद में ओमैक्स एनआरआई सिटी निवासी परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के मुताबिक पीड़ित की पत्नी के साथ एक व्यक्ति काफी समय से छेड़खानी, अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था। आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। इस मामले में महिला की शिकायत पर बीटा-2 कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने विवेचना पूरी कर कोर्ट में आरोप-पत्र भी दाखिल कर दिया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार उनसे रंजिश रखने लगा और केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हुई और पुलिस ने आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया। 6 सितंबर 2025 को पीड़ित का नाबालिग बेटा दूध लेने के लिए सोसाइटी की लिफ्ट से बाहर निकला था। आरोप है कि तभी आरोपी दंपती और उनकी दोनों बेटियों ने उसे घेर लिया और डंडे, लोहे की रॉड व नुकीले हथियार से हमला कर दिया। आरोपी धमकी देने के साथ पीछा करते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच की जा रही है।