{"_id":"6aec935f59b535305c0ff371","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4909621-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गूगल पर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर खाते से 6.21 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गूगल पर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर खाते से 6.21 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
गूगल पर डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर खाते से 6.21 लाख रुपये उड़ाए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप के जरिये संपर्क कर उनके बैंक खाते से सात बार में करीब 6.21 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। कासना निवासी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका नोएडा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। 29 अक्तूबर 2026 को उन्होंने गूगल के माध्यम से नवीन हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने का प्रयास किया था। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजा गया। पीड़ित के मुताबिक, जालसाजों ने उन्हें अपॉइंटमेंट के नाम पर एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक डाउनलोड करने के बाद उस पर अपनी बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके बैंक खाते से सात बार में कुल 6 लाख 21 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।