फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfsg

Noida News: एलिवेटेड रोड पर खाली सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग

Tue, 15 Sep 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
dfsg
एलिवेटेड रोड पर खाली सिलेंडरों से भरे ट्रक में लगी आग
विज्ञापन

- वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धुआं निकलता देख चालक ने रोका ट्रक, चार दमकल गाडिय़ों ने बुझाई आग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर मंगलवार दोपहर खाली गैस सिलिंडरों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक के निचले हिस्से से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तत्काल रोक दिया और बाहर निकल आया। कुछ ही देर में आग ने ट्रक के निचले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार दोपहर ट्रक में आग की जानकारी मिलने पर दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया। शुरुआती जांच में ट्रक की वायरिंग में खराबी के कारण आग लगने की बात सामने आई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ट्रक को क्रेन की सहायता से एलिवेटेड रोड से हटाया गया।
विज्ञापन

सिलिंडर
खाली होने से टला बड़ा
खतरा : ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलिंडर रखे हुए थे। राहत की बात यह रही कि सभी सिलिंडर खाली थे। अगर इनमें गैस भरी होती तो आग तेजी से फैलने के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना के समय ट्रक में चालक दिलीप कुमार ही मौजूद था। ट्रक में आग लगने के बाद मौके पर मौजूद किसी वाहन चालक ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में एलिवेटेड रोड पर खड़े ट्रक से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed