{"_id":"69fa0aae2eb8334ad909307b","slug":"dfgsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4245717-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्राधिकरण हुआ नाकाम, निवासियों ने उठाया 3000 मेनहोल की सफाई का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्राधिकरण हुआ नाकाम, निवासियों ने उठाया 3000 मेनहोल की सफाई का बीड़ा
विज्ञापन
फोटो है (कृपया फोटो ले लें)
-- --
-- बरसाती नालियां भी खुद कर रहे साफ, ताकि न हो जलभराव
-अरूण विहार की वार्षिक आम बैठक संपन्न, अध्यक्ष बोले-दो सेक्टरों की सफाई पूरी, एक बाकी
-3 हजार सीवर मेनहोल की खुद आरडब्ल्यूए ने कराई सफाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अरुण विहार के करीब 3000 मेनहोल की सफाई लंबे समय से न होने से निवासियों ने खुद मोर्चा संभाला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने यह बात अपनी वार्षिक आम बैठक के दौरान बताई। उन्होंने कहा कि अरूण विहार के अंतर्गत सेक्टर 28, 29, 37 के हजारों मेनहोल खुद आरडब्ल्यूए साफ करवा रही है, साथ ही बरसाती नालियों को भी साफ कराया जा रहा है, ऐसे में सालों से चली आ रही जलभराव की समस्या इस बार दूर हो सकेगी।
अरुण विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत) प्रशांत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में 300 से अधिक स्थायी सदस्यों ने भाग लिया। गौरतलब है कि तकनीकी कारणों से वर्ष 2025-26 में चुनाव नहीं हो सके थे, जिससे पिछले 18 महीनों से आम सभा आयोजित नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने सुरक्षा दीवार, सीवर, सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से नहीं हुई मेनहोल की सफाई पर चिंता जताई। उनका कहना है कि कई बार शिकायतें दी गईं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर खुद नई टीम ने बीड़ा उठाते हुए सफाई शुरू कर दी है। अब तक दो सेक्टरों के मेनहोल साफ कर लिए गए हैं। वित्त समिति के सदस्य मेजर जनरल देवेंद्र कपूर द्वारा प्रस्तुत बजट को बहुमत से पारित किया गया।