{"_id":"6a1594e9b6815bd9310ab22d","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-95817-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किन्नर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किन्नर हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- सेक्टर-148 मेट्रो लाइन के पास हुई भिड़ंत, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया आरोपी, तमंचा और कारतूस बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तुगलपुर गांव में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव (26) निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में तुगलपुर गांव में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। जिसके जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी व मृतक मनोरंजन शर्मा एक साथ किराये के मकान तुगलपुर में निवास करते थे। दोनों एक साथ शराब पीते थे। मनोरंजन शर्मा देर रात्रि में रूम पर आना व अन्य लोगो से संबंध बनाने के कारण अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर आरोपी मनोरंजन शर्मा की हत्या कर फरार हो गया था।
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि 24 मई को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के गांव तुगलपुर में किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में थाना नॉलेज पार्क में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के मुताबिक जांच और सर्विलांस के आधार पर मंगलवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया।