फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: चौकी के सामने बना डग्गामारों का बस अड्डा, लग रहा दिनभर जाम

Mon, 28 Sep 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- डग्गामार बस चालक परी चौक पर पुलिस चौकी के सामने से भरते हैं सवारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर डग्गामार बसों की मनमानी ने यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सवारियां भरने की होड़ में बसें पुलिस चौकी के सामने ही सड़क पर कतार लगाकर खड़ी हो जाती हैं। एक बस के पीछे दूसरी बस लगने से सड़क सिकुड़ जाती है और वाहनों को निकलने के लिए एक ही लेन का सहारा रह जाता है। नतीजा यह कि कुछ ही देर में परी चौक पर वाहनों की लंबी कतार और जाम का झाम खड़ा हो जाता है। खास बात यह है कि पुलिस चौकी के सामने यह स्थिति दिनभर बनी रहती है।

परी चौक ग्रेटर नोएडा का प्रमुख यातायात केंद्र है। यहां शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों और विभिन्न रूटों की सवारियां पहुंचती हैं। इसका फायदा उठाते हुए निजी और डग्गामार बस संचालक सड़क पर ही बसें खड़ी कर सवारियां भरते हैं। बसों के सड़क पर खड़े होने से पीछे आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार वाहनों को एक ही लेन से निकलना पड़ता है, जिससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन


एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह का कहना है कि यातायात पुलिस और अन्य संबंधित टीमों की ओर से कई बार सड़क से बसों को हटाया जाता है। कार्रवाई के दौरान बसें वहां से चली जाती हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से उसी स्थान पर पहुंच जाती हैं। इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बस संचालक निर्धारित स्थान के बजाय सड़क पर ही सवारियां बैठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद भी शुरू हुआ संचालन : पिछले दिनों परी चौक पर बसों के खड़े होने और सवारियां भरने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद कुछ समय तक व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया, लेकिन अब निजी बस संचालकों ने दोबारा परी चौक पर बसें खड़ी करना शुरू कर दिया है। पुलिस चौकी के सामने बसों की कतार लगने से लोगों में भी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article