Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: ऑटो एजेंसी के कर्मचारी से लाठी-डंडों से मारपीट, सिर में गंभीर चोट

Thu, 05 Nov 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
फोटो--
विज्ञापन

- विवाद के बाद साथियों को बुलाकर हमला, जान से मारने की धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर थाना क्षेत्र में घंटा गोल चक्कर के पास स्थित एक ऑटो एजेंसी के सामने कर्मचारी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एजेंसी संचालक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
बिसरख के ईकोविलेज निवासी ऐदल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घंटा गोल चक्कर के पास सूरजपुर में उनकी मोनिका ऑटो एजेंसी है। बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एजेंसी के सामने उनके कर्मचारी मनीष भाटी का एक अज्ञात युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद उस युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने एजेंसी के अंदर घुसकर लाठी-डंडों से मनीष के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मनीष के सिर में गंभीर चोट लगी, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 333, 115(2), 352, 351(3), 324(4) और 118(1) में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

लूटपाट और रंगदारी की धमकी का आरोप: एजेंसी के मालिक का आरोप है कि कुछ लोग अचानक शोरूम में घुस आए और वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस दौरान शोरूम में लूटपाट और रंगदारी से जुड़ी धमकियां भी दी गईं। घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल है। मालिक ने सीएम से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article