{"_id":"6a3fc7c3b77221cc3507f1d7","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98565-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुख्य गेट अधूरा, सुरक्षा लचर... न्यूटेक ला पलासिया के निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुख्य गेट अधूरा, सुरक्षा लचर... न्यूटेक ला पलासिया के निवासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित न्यूटेक ला पलासिया सोसाइटी के निवासी लंबे समय से सुरक्षा, बिजली, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। सोसाइटी में कई जरूरी व्यवस्थाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं। निवासियों ने संबंधित विभागों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी का मुख्य प्रवेश द्वार अभी भी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है। इसके कारण आने-जाने वालों पर पूरी तरह निगरानी नहीं हो पाती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक परिसर में ही रह रहे हैं, जिससे कई परिवार असहज महसूस करते हैं।
बिजली व्यवस्था को लेकर भी निवासियों ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में अभी तक स्थायी एनपीसीएल बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। फिलहाल बिजली अस्थायी व्यवस्था से दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में शॉर्ट सर्किट के कारण चार बार आग लग चुकी है, जिसकी वजह से निवासी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने तीन वर्ष पहले व्यक्तिगत एनपीसीएल मीटर के लिए शुल्क जमा कर दिया था, लेकिन अब तक स्थायी कनेक्शन नहीं मिला है।
अब तक नहीं हुई रजिस्ट्री
कई फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हो सकी है। उन्होंने वर्ष 2015 में फ्लैट खरीदे थे और वर्ष 2023 में कब्जा मिलने के बाद भी रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे हैं। इससे उन्हें कानूनी और आर्थिक असमंजस का सामना करना पड़ रहा है। सोसाइटी में अग्निशमन प्रणाली भी अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। निवासियों का कहना है कि फायर पंप रूम चालू नहीं है और हाल ही में केवल कुछ अग्निशामक यंत्र लगाए गए हैं। वही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी अभी तक स्थापित नहीं हुआ है, जिससे स्वच्छता और पर्यावरण को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
- सोसाइटी में सबसे पहले सुरक्षा और बुनियादी सुविधाएं पूरी हों।सुरक्षा व्यवस्था सहीं नहीं होने की वजह से बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजने में डर लगता है। - कृति राज
बिजली, फायर सिस्टम और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सहीं तरीके से काम नहीं कर रही हैं। फायर सिस्टम तो लगा है , लेकि वह चलता नहीं है। - मनोज सानू
फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई है। सभी लोग अपने घरों की रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे हैं, सोसाइटी में एसटीपी प्लांट भी नहीं है। - विवेक शर्मा
हमारी मांग केवल सुरक्षित और व्यवस्थित आवास की है। प्रशासन मामले का संज्ञान लेकर जल्द समाधान सुनिश्चित करे। - सोमेश्वर मिश्रा