फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: निर्धारित समय पर मकान न देने पर प्राधिकरण लौटाएगा जमा धनराशि

Thu, 16 Jul 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
dfgs
जिला उपभोक्ता आयोग
विज्ञापन


निर्धारित समय पर मकान न देने पर प्राधिकरण लौटाएगा जमा धनराशि

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। निर्धारित समय पर मकान न देने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने यमुना प्राधिकरण को आवंटी की जमा धनराशि 30 दिन में लौटाने का आदेश दिया है। आवंटी ने मकान का निर्माण न होने पर प्राधिकरण से पैसा लौटाने का अनुरोध किया था। प्राधिकरण ने उसको भुगतान नहीं किया।

महाराष्ट्र के पुणे निवासी रंजना देवी ने यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की आवासीय योजना में फ्लैट के लिए आवेदन किया था। आवेदन के दौरान प्राधिकरण को 1.50 लाख रुपये का भुगतान 28 नवंबर 2014 को किया गया। ड्रा के माध्यम से उनको फ्लैट आवंटित किया गया। आवंटन की शर्तों के मुताबिक निर्धारित अवधि में फ्लैट का निर्माण पूरा नहीं कराया। उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों से पंजीकरण धनराशि को वापस करने का अनुरोध किया। पैसा नहीं मिलने पर उन्होंने जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान प्राधिकरण ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनको 4 जुलाई 2015 को 314700 रुपये जमा कराये जाने थे। उपरोक्त धनराशि को जमा नहीं कराया गया। जिसके चलते उनके आवंटन को निरस्त करके जमा धनराशि को जब्त करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

आयोग ने माना कि प्राधिकरण के प्रस्ताव पर ही उनके द्वारा पैसा वापस करने का विकल्प को चुना था। इसके बाद भी उनको कोई धनराशि वापस नहीं की। इस आधार पर वह पंजीकरण धनराशि को वापस पाने का अधिकारी है। आयोग ने यमुना प्राधिकरण को आदेश दिया है वह रंजना देवी को 6 फीसदी ब्याज समेत जमा की गई धनराशि 1.50 लाख रुपये का भुगतान 30 दिन में करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed