{"_id":"6aba852354a33b18be0323c0","slug":"dfgs-grnoida-news-c-1-noi1095-4775193-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गार्डन गैलेरिया के बार पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गार्डन गैलेरिया के बार पर ठगी का आरोप
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने सोमवार को सेक्टर 38ए स्थित गार्डन गैलेरिया के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि गलेरिया स्थित टीपी टकीला बार के संचालक राहुल समेत छह लोगों ने ठगी की है। उनका दावा है कि उनके कार्यकर्ता निशांत भार्गव, अरविंद भाटी को लाभ में 10 फीसदी हिस्सेदारी देने का लालच देकर आरटीजीएस के माध्यम से करीब 70 लाख रुपये निवेश कराए गए।
मामले में सेक्टर-39 थाने में 20 फरवरी को प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। राजकुमार नागर ने बताया कि एसीपी प्रवीण से वार्ता के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।