फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgs

Noida News: परिवर्तन योजना के तहत पहले लाभार्थी को मिला पत्र

Thu, 24 Sep 2026 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
dfgs
नोेएडा। एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लागू परिवर्तन योजना का लाभ गौतमबुद्धनगर में भी मिलना शुरू हो गया है। योजना के तहत जिले में पहला लाभ मैसर्स उत्तम शुगर मिल लिमिटेड को मिला है। संस्था ने पुराने गुड्स कैरियर वाहन को योजना के तहत पंजीकृत कराया और उसके स्थान पर नया वाहन खरीदा। परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार के अनुसार संस्था का पुराना वाहन संख्या यूपी-16डीटी-5195 योजना में पंजीकृत हुआ। इसके बदले खरीदे गए नए गुड्स कैरियर वाहन यूपी-16टीटी-4650 के समस्त देय कर पर शत-प्रतिशत छूट दी गई। इसके अलावा योजना के तहत निर्माता की ओर से मिलने वाली छूट और ईंधन वाउचर समेत अन्य लाभ भी वाहन स्वामी को मिले। संस्था के प्रतिनिधि लखन लाल मिश्रा ने योजना का लाभ मिलने पर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed