{"_id":"69f7415cc101bc4f080ffd6e","slug":"dfgfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-93843-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। अलीगढ़ निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र ओम सिंह 26 अप्रैल की रात अपने बाइक से गाजियाबाद जा रहे थे। वह यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर कर रहे थे। रात करीब 9 जीरो प्वाइंट से लगभग दो किलोमीटर पहले आगरा से आने वाली लेन में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ओम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। कैलाश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि बाइक सवार ने हेलमेट पहना था कि नहीं। ब्यूरो
विज्ञापन