फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfsd

Noida News: ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए आज प्रदर्शन करेंगे निवासी

Fri, 01 May 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
dfgfsd
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 में ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी फेडरेशन के साथ मिलकर शनिवार को ग्रेनो प्राधिकरण का घेराव करेंगे। फेडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक भाटी ने बताया कि सीईओ से लेकर एसीईओ तक को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रीन बेल्ट पर कावेरी बिल्डर की ओर से कब्जा कर लिया गया है। कई महीनों से निवासी ग्रीन बेल्ट को बचाने के लिए लड़ाई कर रहे हैं।


निवासियों का कहना है कि सेक्टर का आवंटन वर्ष 1994 में हुआ था और उसी समय ग्रीन बेल्ट विकसित की गई थी, लेकिन अब बिल्डर उस सार्वजनिक जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने आरोप लगाया कि शहर में बड़े स्तर पर व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन किया गया है और बिल्डर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। पहले प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट के नाम पर आवंटियों से लोकेशन चार्ज वसूला और अब उसी जमीन को बिल्डर को देने की कोशिश की जा रही है। यदि सेक्टर डेल्टा-1 की ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा के लिए दोबारा ऊंची बाउंड्री वॉल बनाने और अन्य सेक्टरों में भी नियमानुसार कार्य करने के निर्देश प्राधिकरण द्वारा नहीं दिए गए तो अब निवासी शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed