फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfds

Noida News: पुलिस ने साढ़े तीन साल में 23.55 करोड़ कीमत के 7809 मोबाइल बरामद किये

Fri, 19 Jun 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
dfgfds
- सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस से मिली सफलता, ‘मिशन सहयोग’ के तहत लौटाए जा रहे फोन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट को चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में लगातार सफलता मिल रही है। जनपद में आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से एक दिसंबर 2022 से 31 मई 2026 तक कुल 7809 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 करोड़ 55 लाख रुपये है। पुलिस मिशन सहयोग के तहत बरामद मोबाइल को पीडि़तों को लौटा रही है।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुमशुदगी की शिकायतें मिलने के बाद तकनीकी टीमें सीईआईआर पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी तंत्र की मदद से मोबाइल फोन का पता लगा रही हैं। इनमें विभिन्न कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन शामिल हैं। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता के चलते हजारों लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल रहे हैं। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बरामद मोबाइल फोनों को समय-समय पर ‘मिशन सहयोग’ अभियान के तहत उनके असली स्वामियों को सौंपा जाता है। इस पहल से लोगों को अपनी कीमती संपत्ति वापस मिलने के साथ-साथ पुलिस के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा है। कमिश्नरेट पुलिस भविष्य में भी इसी तरह तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर लोगों की संपत्ति की सुरक्षा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती रहेगी।
विज्ञापन


- करीब साढ़े तीन साल की अवधि में 7809 मोबाइल बरामद
- इनकी अनुमानित कीमत करीब 23.55 करोड़ से अधिक
- सीईआईआर पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी ट्रैकिंग से ढूंढे जा रहे मोबाइल
- ‘मिशन सहयोग’ के तहत मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए फोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed