{"_id":"6a3d3c5f228516da1a003373","slug":"dfgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98427-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर नाई से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर नाई से ठगी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मोबाइल फोन फाइनेंस पर दिलाने का झांसा देकर एक नाई से ठगी करने का मामला सामने आया है। दादरी निवासी अजीम कस्बे में नाई की दुकान चलाते हैं। शिकायत के अनुसार पांच अक्तूबर 2025 को वह मोबाइल खरीदने जा रहे थे। रास्ते में उनकी मुलाकात परिचित जीशान से हुई, जिसने उन्हें अपने फाइनेंसर मित्र अविनाश से मिलवाया। दोनों अजीम को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित कोमा मॉल में एक मोबाइल दुकान पर ले गए, जहां उनकी मुलाकात कर्मचारी दीपक से कराई गई। आरोप है कि मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर अजीम से आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और कई ओटीपी ले लिए गए। कुछ देर बाद तीनों ने उन्हें बताया कि उनका फाइनेंस आवेदन रिजेक्ट हो गया है। अजीम वापस लौट आए, लेकिन करीब एक माह बाद फाइनेंस कंपनी से ईएमआई जमा करने का संदेश मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित का आरोप है कि संपर्क करने पर तीनों आरोपियों ने बात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।