फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: एसएससी जीडी परीक्षा पेपर सॉल्विंग गैंग के आरोपियों को नहीं मिली जमानत

Mon, 22 Jun 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
(अदालत से)
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एसएससी जीडी कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर और साल्वरों के माध्यम से नकल कराने वाले गिरोह से जुड़े आरोपी संदीप कुमार, साकिर, विवेक कुमार को सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिली है। अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया उसकी सक्रिय भूमिका सामने आती है और मामला अत्यंत गंभीर प्रकृति का है।

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को एसटीएफ नोएडा को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा स्थित बोधी तारू इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र पर आयोजित एसएससी जीडी कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर प्रॉक्सी सर्वर और दूरस्थ स्थानों पर बैठे साल्वरों की मदद से प्रश्नपत्र हल कराये जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने परीक्षा केंद्र और गाजियाबाद में एक साथ छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में मोबाइल फोन, एडमिट कार्ड, एंट्री कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद होने का दावा किया गया है। हालांकि न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की भूमिका में था। उसे इस बात की जानकारी थी कि कुछ अभ्यर्थियों के कंप्यूटर का नियंत्रण प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से लेकर प्रश्नपत्र हल कराया जा रहा है। आरोपी इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा था और उसकी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed