फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgfd

Noida News: घर बना रणभूमि, भाभी और मायके पक्ष पर मारपीट का आरोप

Sun, 31 May 2026 09:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
dfgfd
-कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टक
ग्रेटर नोएडा। लखनावली गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखनावली गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके भाई यतेंद्र का विवाह वर्ष 2007 में सलारपुर निवासी संगीता के साथ हुआ था। विवाह के बाद से संगीता का व्यवहार परिवार के प्रति ठीक नहीं था। वह छोटी-छोटी बातों पर विवाद करती थी। पारिवारिक विवाद बढ़ने के कारण उसका भाई यतेंद्र अलग रहने लगा। जबकि संगीता मायके में रहने लगी। 12 मार्च 2026 को संगीता और उसके परिजन जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद संगीता जबरन उसके घर में रहने लगी। जब उससे अपने पति के पास जाने को कहा गया तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद 18 मार्च को घर में सीसीटीवी लगवाए थे। संगीता घर पर नए लोगों को बुलाती थी। परिवार को मकान से बाहर निकलवाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन

28 मार्च को महक नामक व्यक्ति 5-6 अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुस आया। उसने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस से मदद नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण ली है। वहीं पुलिस ने अब संगीता, हरिकिशन भाटी, अमित उर्फ गुलाब, महक, सावन कुमार, राजीव नागर, पुनीत, राज सिंह, शुभम, प्रेमपाल उर्फ अरुण सहित 11 नामजद आरोपियों और 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed