{"_id":"6afdada9fb68350c7b0088fc","slug":"devuthani-ekadashi-is-tomorrow-lord-vishnu-will-be-worshipped-in-every-home-and-auspicious-ceremonies-will-commence-grnoida-news-c-1-noi1095-4946778-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देवउठनी एकादशी कल, घर-घर होगी भगवान विष्णु की पूजा, शुरू होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देवउठनी एकादशी कल, घर-घर होगी भगवान विष्णु की पूजा, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी कल: मांगलिक कार्यों की शुरुआत के साथ शुरू होगा विवाह सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। चातुर्मास के बाद शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के साथ ही भगवान विष्णु के जागने से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस अवसर पर शहर के घरों में महिलाएं व्रत रखकर भगवान विष्णु, गणेश और माता तुलसी की पूजा-अर्चना करेंगी। शाम को घरों में गन्ने का मंडप सजाकर भगवान विष्णु के जागने की परंपरा निभाई जाएगी।
विशेष पूजा के लिए महिलाएं मूंगफली, सिंघाड़ा, मूली और मौसमी फल जैसी सामग्री की खरीद कर रही हैं। शहर के मंदिरों में भी विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और तुलसी-शालिग्राम विवाह के आयोजन होंगे। इसके साथ ही, शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो जाएगा, और देवउठनी के दिन शहर में 600 से अधिक शादियों का अनुमान है।
इसलिए खास है एकादशी
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी या देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है, जिसे प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ मास की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। इस अवधि में विवाह सहित कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त होता है, इसलिए इस एकादशी का विशेष महत्व है और इसके बाद विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
घर में सजता है गन्ने का मंडप, शाम को होती है पूजा
गृहस्थ परिवारों में महिलाएं एकादशी पर व्रत रखती हैं। सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा कर व्रत का संकल्प लिया जाता है। शाम को घर के आंगन या पूजा स्थल पर गन्ने का मंडप सजाया जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा कर दीपक जलाया जाता है। इस दौरान मूंगफली, सिंघाड़ा, मूली, गन्ना और मौसमी फल चढ़ाने की परंपरा है। कई घरों में भगवान विष्णु के जागने की खुशी में शंख और घंटियां बजाई जाती हैं। परिवार के सदस्य भजन-कीर्तन करते हैं और आरती के बाद प्रसाद बांटते हैं।
मंदिरों और घरों में होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह
देवउठनी एकादशी के अवसर पर सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-45 सदरपुर के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर और शहर के अन्य मंदिरों में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित शिव शक्ति मंदिर में 20 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होगा। मंदिर समिति के अनुसार, शाम 4:30 बजे मंदिर से बारात निकलेगी, जो कॉलोनी की परिक्रमा के बाद वापस मंदिर पहुंचेगी। शाम छह बजे से तुलसी विवाह पूजन शुरू होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी को माता का स्वरूप मानकर भगवान शालिग्राम के साथ उनका विवाह कराया जाता है। इसके बाद विवाह का सीजन शुरू होने से शहर में शहनाइयां गूंजेंगी।
बैंक्वेट हॉल और फार्म हाउस में शुरू हुई बुकिंग
देवउठनी एकादशी के साथ ही शुक्रवार से चार महीने से बंद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी, जिससे शहर में शादी-विवाह का सीजन भी शुरू हो जाएगा। नवंबर और दिसंबर में होने वाली शादियों को लेकर बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, बैंड-बाजा और कपड़ा कारोबारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बैंक्वेट हॉल में पहले से मिली बुकिंग के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं, दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों की खरीदारी और सिलाई का काम भी जोर पकड़ने लगा है। बाजारों में शादी की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है।