Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Development will now begin in the sectors near Noida Airport.

Noida News: अब नोएडा एयरपोर्ट के पास के सेक्टरों में शुरू होगा विकास

Fri, 27 Nov 2026 10:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Development will now begin in the sectors near Noida Airport.
मास्टर प्लान रोड के अलावा अर्बन सर्विस विकसित करने पर होगा काम
विज्ञापन


अतुल भारद्वाज
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट से जनवरी में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की तैयारी से पहले उद्योगों द्वारा जमीन और इस पर कब्जा की मांग तेज की गई है। ऐसे में अब एयरपोर्ट के पास मौजूद औद्योगिक सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने का काम यमुना प्राधिकरण करेगा। करीब आठ सेक्टरों में एक साथ सड़क और दूसरे विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
यमुना प्राधिकरण के एसीईओ मनीष मीणा ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास मौजूद औद्योगिक सेक्टरों में विकास कार्य कराने के लिए परियोजना विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। पहले चरण में यहां सड़कें और सर्विस लेन बनाने का काम होगा। इससे उद्योगों को आवंटित भूखंड पर कब्जा दिया जा सकेगा। इसके बाद सीवर-ड्रेनेज सिस्टम के साथ बिजली भी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम तेजी से पूरे कराए जाएंगे। इससे उद्योगों के लिए निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू करना आसान हो सकेगा।
विज्ञापन

15 जुलाई 2026 को रही 91वीं बोर्ड बैठक में एयरपोर्ट के पास के इन सेक्टरों में मास्टर प्लान रोड बनाने से लेकर दूसरे विकास कार्य कराए जाने के लिए कहा गया। इनमें प्रमुख रूप से सेक्टर-8ए, 8बी, 8सी, सेक्टर-31बी, सेक्टर-7बी आदि शामिल हैं। सिविल वर्क के अलावा बिजली से जुड़े काम भी इसमें होने हैं। कुछ सेक्टरों में भूखंड पर कब्जा देकर निर्माण शुरू करने के लिए भी उद्योगों को कहा गया है जिससे उत्पादन यहां शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed