{"_id":"6b0983b5e09203d0350df8e2","slug":"developing-life-skills-in-children-is-essential-noida-news-c-491-1-gnd1012-12993-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु मंत्र:::: बच्चों में जीवन कौशल का विकास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु मंत्र:::: बच्चों में जीवन कौशल का विकास जरूरी
Fri, 27 Nov 2026 06:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
यमुना सिटी। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन की जरूरी सीख देना भी शिक्षक की जिम्मेदारी है। एक शिक्षक के रूप में मेरा प्रयास रहता है कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वच्छता, सहयोग और संवेदनशीलता जैसे गुण विकसित हों। इसके लिए खेल, कहानी, समूह गतिविधियों और सामूहिक चर्चा का सहारा लेता हूं। दैनिक जीवन के उदाहरणों से बच्चों को सही निर्णय लेने, समस्याओं का समाधान करने और अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करता हूं। साथ ही उनमें नैतिक मूल्यों और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर देता हूं। बच्चों को ऐसा माहौल देना जरूरी है, जहां वे बिना झिझक सीख सकें। मेरा उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। - विनीत कुमार रावत, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय भट्टा
विज्ञापन
