{"_id":"6873c50308156c90100d19f1","slug":"despite-complaint-on-igrs-noida-news-c-23-1-lko1064-68104-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईजीआरएस पर शिकायत के बावजूद नहीं हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईजीआरएस पर शिकायत के बावजूद नहीं हटा अतिक्रमण
विज्ञापन
नोट - सड़क दुर्घटना की खबर के साथ लगाएं
- गौड़ सिटी दो में व्याप्त है समस्या, निवासी परेशान, अब तक हुईं 58 शिकायतें
-आरोप, आधी सड़क ठेले वालों ने कब्जाई, आधी पर खड़ी रहती हैं गाड़ियां
अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। अतिक्रमण की समस्या से परेशान ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौैड़ सिटी दो में पड़ने वाली सोसाइटियों के निवासियों की समस्या का समाधान आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बावजूद नहीं हो पाया है। उनका आरोप है कि पिछले दिनों में उन्होंने 58 शिकायतें आईजीआरएस पर दर्ज कराई हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
10वें एवेन्यू संस्कृति विहार सोसाइटी में रहने वाले निवासियों ने बताया कि अतिक्रमण, गलत साइड ट्रैफिक, बेसहारा जानवर और गंदगी की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को कई शिकायतें दी गई। गौड़ सिटी दो में करीब 20 से अधिक सोसाइटी पड़ती है। जिसमें हजारों परिवार रह रहे हैं। वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मनीष और प्रशांत ने बताया कि नाले के ऊपर और सड़क पर फल-सब्जी विक्रेताओं का जमावड़ा लगा रहता है। सड़कों पर अतिक्रमण अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
दोनों साइड से आती हैं गाडियां
10वें एवेन्यू में रहने वाली सुचिता माहेश्वरी ने बताया कि आधे सड़क पर ठेलों का कब्जा है। आधी सड़कों पर गाड़ियों का कब्जा हो जाता है। सड़कों से निकलने की जगह नहीं होने पर लोग दोनों साइड से निकलने को मजबूर हैं। समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। डंपर तक उल्टी दिशा में चल रहे हैं। सौरभ ने बताया कि कई बार निवासियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया है, लेकिन जिम्मेदारी आंख बंद करके बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग
महाहगुऩ माईवुड्स,11वें,14वें और 16 वें एवेन्यू के साथ ही रक्षा एडेला में रहने वाले निवासियों ने ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि सोसाइटी के बाहर फैले अतिक्रमण के कारण ही महिला की मौत हुई है। जबकि एक घायल जीवन के लिए लड़ रहा है। हर तरफ से लोग गड़ियां निकाल रहे हैं। इससे दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है।