फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deserved the silver, the gold medal was nearly gone : Suhaas

रजत का हकदार था, स्वर्ण पदक करीब से निकल गया : सुहास

Mon, 06 Sep 2021 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Deserved the silver, the gold medal was nearly gone : Suhaas
नोएडा पहुंचे रजत पदक जीतने वाले जिलाधिकारी सुहास एलवाई।
नोएडा (संजय शिशौदिया)। ‘देश के लिए पैरालंपिक खेलना और पदक जीतना वास्तव में बहुत बड़ी बात है। हर खिलाड़ी चाहता है कि वह अपने देश को विजेता बनाए। पूरा विश्वास था कि पदक जीतकर ही लौटूंगा। रजत का हकदार था, वह मुझे मिला। थोड़ी सी निराशा इस बात की है कि स्वर्ण पदक करीब से निकल गया।’ टोक्यो पैरालंपिक से रजत पदक जीतकर लौटे गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी और विश्व में पैरा बैडमिंटन के नंबर-3 के खिलाड़ी सुहास एलवाई ने यह बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जीत के बाद जो सम्मान मुझे देश की जनता ने दिया है, उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से नोएडा तक जगह-जगह जिस तरह देश और जिले के लोगों का प्यार मुझे मिला है कि मेरे पास उसके लिए शब्द ही नहीं हैं। खुली छत की जीप से ‘भारत माता की जय’ और ‘चक दे इंडिया’ के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी जब सेक्टर-27 स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो उनके प्रशंसकों ने उन्हें कंधों पर बैठाकर दरवाजे तक पहुंचाया।
विज्ञापन

दरवाजे पर सबसे पहले उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने खुशी के आंसुओं के साथ बेटे की सिर से कई बार बलाएं लीं। ढोल की थाप पर शुभचिंतक, रिश्तेदार और अधीनस्थ अधिकारी जमकर थिरके। इस दौरान उनके आवास की ओर वाला ट्रैफिक रोक दिया गया। सड़क पर ही आतिशबाजी की गई। इसके बाद दरवाजे पर ही खड़ी महिलाओं ने जिलाधिकारी की आरती उतारी और तिलक लगाया। जीप में डीएम के साथ उनकी पत्नी ऋतु सुहास भी मौजूद थीं। घर के आंगन में सुहास एलवाई और ऋतु ने बैडमिंटन की आकृति का बना केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने डीएनडी पर जिलाधिकारी के स्वागत का कार्यक्रम रखा था। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कई खिलाड़ी ग्रुप और एनजीओ भी डीएम का स्वागत करने पहुंचे थे। पैरालंपिक में पदक जीतने वाले सुहास एलवाई देश के पहले आईएएस अधिकारी हैं। उनकी इस खुशी में जैसे पूरा शहर ही शामिल हुआ। सड़कों पर चलते लोग सुहास एलवाई की एक झलक देखने को उतावले नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed