{"_id":"6aba90eae8aefe615d015c68","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-addressed-women-from-self-help-groups-at-up-international-trade-show-2026-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी ट्रेड शो: केशव मौर्य का बड़ा एलान, गांव की दीदियों को मिलेंगे नए काम; उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी ट्रेड शो: केशव मौर्य का बड़ा एलान, गांव की दीदियों को मिलेंगे नए काम; उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार
Mon, 28 Sep 2026 09:38 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:38 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर दिया। स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा और अन्य उत्पादों की आपूर्ति से रोजगार के नए अवसर देने की बात कही।
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोमवार को गौतम बुद्ध नगर में यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो-2026 में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रत्येक दीदी की आमदनी बढ़ाना है। सरकार उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प है कि कोई भी गरीब परिवार गरीबी में न रहे। स्वयं सहायता समूह इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव की महिलाएं अब बैंकिंग, विद्युत, कृषि, बीमा और ड्रोन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। बीसी सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी, कृषि सखी और ड्रोन सखी जैसी पहल से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। आने वाले समय में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को घरेलू गैस सिलिंडरों के वितरण से जोड़ने पर विचार किया जा रहा है। निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप सिलिंडरों के भंडारण और वितरण से उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंच
मौर्य ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए तिरंगों का उल्लेख किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन महिलाओं का भुगतान अभी लंबित है, उनका तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी स्तर पर भुगतान प्रक्रिया रुकी है, तो उसे शीघ्र पूरा कर धनराशि महिलाओं तक पहुंचाई जाए।

रोजगार के नए अवसर और आर्थिक सशक्तीकरण
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की ड्रेस, जूता-मोजा आदि की आपूर्ति में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बड़ी भूमिका दी जाएगी। समूहों की महिलाएं कपड़ा प्राप्त कर ड्रेस तैयार करेंगी और उसकी आपूर्ति करेंगी। इससे गांव में सिलाई और निर्माण का काम बढ़ेगा। समूहों को उनके उत्पाद से होने वाले लाभ का सीधा फायदा मिलेगा। मौर्य ने कहा कि महिला की छोटी अतिरिक्त आमदनी भी परिवार की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव ला सकती है।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
मौर्य ने स्वयं सहायता समूहों के संचालन में पारदर्शिता और सभी सदस्यों की सहभागिता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला को आर्थिक गतिविधियों और निर्णय प्रक्रिया में अवसर मिलना चाहिए। यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस अवसर का उपयोग केवल अपने स्टॉल तक सीमित न रखें। अन्य स्टॉलों को भी देखें, नए उत्पादों और बाजार की मांग को समझें। अपने उत्पादों में नवाचार और गुणवत्ता बढ़ाएं।