फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Chief Minister Dinesh Sharma will come to Dadri tomorrow in the teachers' conference

कल शिक्षक सम्मेलन में दादरी आएंगे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Fri, 10 Sep 2021 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Dinesh Sharma will come to Dadri tomorrow in the teachers' conference
ग्रेटर नोएडा। दादरी के केशव माधव लॉ कॉलेज में रविवार को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिरकत करेंगे। शुक्रवार को स्वर्णनगरी स्थित प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा एमएलसी श्रीचंद शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर ने आयोजन जानकारी दी।
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर सीट से शिक्षक एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इस शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के शिक्षक अपनी मांगों और समस्याओं को रखेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में चुनाव आयोग ने निजी क्षेत्र और गैर वित्तीय सहायता प्राप्त शिक्षकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया था। भाजपा सरकार और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रयासों से दोबारा उनको वोट देने का अधिकार दिलाया। इसके अलावा प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने आशा जताई कि शिक्षकों और जनता की मांग को लेकर भी उप मुख्यमंत्री कोई घोषणा कर सकते हैं। सम्मेलन में सांसद महेश शर्मा भी मौजूद होंगे। प्रेसवार्ता में धर्मेंद्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, चैनपाल प्रधान, कर्मवीर आर्य समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

स्कूूल और कॉलेज खोलने की मांग
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि क्षेत्र की जनता की मांग पर प्रदेश सरकार को दादरी में दो राजकीय स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा जारचा में एक कन्या महाविद्यालय बनाने की मांग है। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री के समक्ष इन सरकारी शैक्षिक संस्थानों को बनवाने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाले गए शिक्षकों को मिल जाएगी नौकरी
कोरोना काल और उसके बाद अभी तक बहुत से संस्थानों ने शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया। प्रेसवार्ता में शिक्षक एमएलसी ने कहा कि प्रदेश सरकार धीरे-धीरे सभी स्कूल और कॉलेज खोल रही है। ऐसे में इन शिक्षकों को वापस नौकरियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed