फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said getting registry done is priority

UP: डिप्टी सीएम के सामने कार्यकर्ताओं के छलके आंसू, कहा- अधिकारी हमसे मिलते नहीं, घंटों कराया जाता इंतजार

Mon, 15 Sep 2025 05:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 15 Sep 2025 05:44 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रजिस्ट्री करवाना सरकार की प्राथमिकता है। धारा 10 के नाम पर निवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पहले की सरकारों में गुंडाराज होता था। हर जिले में एक मिनी सीएम बैठते थे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Brajesh Pathak said getting registry done is priority
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लाखों रुपये देकर घर खरीदने वालों को उनका मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। रजिस्ट्री नहीं होने की कई शिकायत मिली है। अधिकारियों से समीक्षा बैठक में पूछा जाएगा कि कहां परेशानी आ रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने भी मुद्दा उठाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कार्यकर्ताओं ने उनके सामने अपनी समस्याओं को रखा। कई कार्यकर्ताओं के इस दौरान आंसू छलक आए। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो कोई भी अधिकारी उनसे मिलता नहीं है। उन्हें घंटों इंतजार कराया जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रजिस्ट्री करवाना सरकार की प्राथमिकता है। धारा 10 के नाम पर निवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पहले की सरकारों में गुंडाराज होता था। हर जिले में एक मिनी सीएम बैठते थे। गौतमबुद्ध नगर देश व प्रदेश की धड़कन है। इसके विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। पहले यहां एक-एक हफ्ते बिजली नहीं आती थी। भाजपा सरकार में हर सुविधा लोगों को मिल रही हैं। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) संस्थान में सिटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे की बेहतर सुविधाएं निवासियों को मिल सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed