फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Depot holder accused of not giving ration

डिपो होल्डर पर लगाया राशन नहीं देने का आरोप

Wed, 25 Nov 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Depot holder accused of not giving ration
नूंह। गांव मुरादबास में बुधवार को डिपो होल्डर द्वारा राशन वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं ने डिपो होल्डर पर उन्हें पूरा राशन नहीं देने का आरोप लगाया। इस बारे में उपायुक्त से शिकायत कर डिपो होल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव की अनवरी, सरियम, मैमुना, रहीसन, समीना व मुबीना ने बताया कि डिपो होल्डर इमरान कभी भी पूरा राशन नहीं देता है। बुधवार को गांव में राशन वितरण किया गया, लेकिन उनको पूरा राशन नहीं मिला। लॉकडाउन में सरकार द्वारा डबल राशन व दाल का लाभ पात्रों को दिया गया, लेकिन आठ महीने में डिपो होल्डर ने उन्हें दो बार ही दाल व डबल राशन दिया है। उन्होंने उपायुक्त से मांग कि डिपो होल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनके राशन को दिलवाया जाए। वहीं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को राशन से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। विभाग द्वारा लापरवाही बरतने वाले डिपो होल्डर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed