{"_id":"617a4ebb1b451d757675e360","slug":"dengue-cases-continously-increasing-in-up-uttarakhand-himachal-pradesh-haryana-punjab-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक: लगातार बढ़ रहे मामले, हल्का बुखार होने से भी डर रहे लोग, पढ़ें आपके शहर में कैसे हैं हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक: लगातार बढ़ रहे मामले, हल्का बुखार होने से भी डर रहे लोग, पढ़ें आपके शहर में कैसे हैं हालात
Thu, 28 Oct 2021 01:49 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:49 PM IST
सार
देश में कोरोना संक्रमण का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि बरसाती बीमारियों ने दस्तक दे दी। इन दिनों लोग डेंगू के कारण परेशान हैं। लगातार अपने पैर पसार रहा डेंगू लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में इसके कहर से लोग बेहाल हैं। यहां एक साथ पढ़ें डेंगू के बढ़ते खतरे का कहां क्या है हाल-
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या 40 पार
प्रयागराज में डेंगू संक्रमितों की संख्या 609 पर पहुंच गई है। बुधवार को 44 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एलाइजा जांच कराने वालों की संख्या जहां अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है, वहीं पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए प्लेटलेट्स की मारामारी मची हुई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब जिले में डेंगू के नए मरीजों की संख्या 40 के पार गई है। इससे बुखार पीड़ितों में डेंगू का खौफ बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...
आगरा में लगातार बढ़ रहे मामले
आगरा में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार तक ये आंकड़ा 518 पार कर गया। इससे पहले बुधवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसमें आगरा के 29 मरीज शामिल हैं। एटा के चार, इटावा, हाथरस और फिरोजाबाद के एक-एक मरीज में डेंगू मिला। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के 29 नए मरीज मिलने से आगरा में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 518 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड में अबतक 370 मरीज मिले
उत्तराखंड में 27 अक्तूबर तक डेंगू के कुल 370 मरीज सामने आए हैं और एक की मौत हुई है। मृतक हरिद्वार का रहने वाला था। देहरादून जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 101 पहुंच गई है। वहीं बुधवार को रुड़की में पांच लोगों सहित कुल 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हरियाणा में मरीजों के लिए बेड तक की कमी
हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में भी डेंगू ने कहर बरपा दिया। पंचकूला में 519, मोहाली में सबसे ज्यादा 2276 जबकि चंडीगढ़ में 696 केस अब तक आ चुके हैं। अस्पतालों में हालत यह है कि मरीजों के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं हैं। कई जगह स्ट्रेचर पर इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले वर्षों की तुलना में 300 गुना ज्यादा राहत व बचाव कार्य किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश में अबतक 257 मामले
हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2021 से अबतक प्रदेश में डेंगू के 257 मामले सामने आए हैं। सोलन में सबसे ज्यादा 194 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी को लेकर अलर्ट किया है। विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। ऐसे में घरों के आसपास गंदगी और पानी को जमा नहीं होने दें। पढ़ें पूरी खबर...
लखनऊ में 27 घरों को नोटिस जारी
लखनऊ में के इंदिरानगर, अलीगंज, आलमबाग, टूड़ियागंज और सिल्वर जुबली क्षेत्र में बुधवार को डेंगू के 18 नए मरीज मिले हैं। यहां के 3888 घरों के सर्वेक्षण में से 27 में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिमी यूपी में भी बुरे हैं हालात
बुधवार को मेरठ और सहारनपुर में डेंगू के 54 नए मरीज सामने आए हैं जबकि सहारनपुर जनपद में 35 शिविरों में 132 लोग बुखार से तपते हुए मिले। वहीं मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने समेत कई स्थानों पर लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 600 से ज्यादा लोगों को नोटिस दे चुकी है। बिजनौर बागपत समेत अन्य जनपदों में भी डेंगू और बुखार अपना कहर बरसा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
गोरखपुर में भी मिल रहे मरीज
गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रेलवे वर्कशॉप में काम करने वाले छह कर्मचारियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों में पांच नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें चार पुरुष और एक महिला है। सभी की हालत सामान्य है और तेजी से रिकवरी भी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...