फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Demolition of unsafe towers of Chintels Paradiso Society stopped

Noida News: चिंटेल्स पैराडिसो सोसाइटी के असुरक्षित टावरों को तोड़ने का काम बंद

Sun, 16 Nov 2025 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demolition of unsafe towers of Chintels Paradiso Society stopped
-ग्रैप-3 लागू होने से टावरों को तोड़ने का काम नहीं हो रहा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित टावरों को तोड़ने का काम रूक गया है। ग्रैप-3 लागू होने की वजह काम बंद है। अभी तक चार टावर तोड़े जा सके है। अब डी टावर को तोड़ा जा रहा था, इसी टावर में हादसा हुआ था।
चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश हुड्डा ने बताया सोसाइटी के असुरक्षित एफ, जी, एच के बाद ई टावर काे तोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांचवें डी टावर तोड़ने का काम चल रहा था। हुड्डा ने बताया कि ग्रैप के कारण टावरों को तोड़ने का काम बंद हो गया है। छह असुरक्षित टावरों को पहले तोड़ा जाना है। सभी खाली हैं। अभी ए, बी व सी टावर में लोग रह रहे है और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। टावरों को तोड़ने का काम नोएडा की एडिफिस कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के टावर डी में 10 फरवरी 2022 में हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी। जांच में डी, ई, एफ, जी, एच व जे को असुरक्षित घोषित किया गया था। बाद में ए, बी, सी टावर अनसेफ घोषित कर दिया गया था,इन तीन टावरों के लोग कोर्ट चले गए हैं। कोर्ट ने स्टे किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed