{"_id":"68bf2488b23324405f03e337","slug":"demand-to-complete-the-construction-of-hsvp-office-which-has-been-incomplete-for-11-years-na-news-c-125-1-shsr1009-139396-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 11 साल से अधूरे पड़े एचएसवीपी कार्यालय का निर्माण पूरा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 11 साल से अधूरे पड़े एचएसवीपी कार्यालय का निर्माण पूरा कराने की मांग
Tue, 09 Sep 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के पिछले 11 साल से अधर में लटके कार्यालय भवन का मुद्दा भी सामने आया। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने उपायुक्त को शिकायत सौंपकर जल्द से जल्द अधूरा निर्माण पूरा कराने की मांग की।
ईश्वर मान ने बताया कि 2014 में सेंट्रल पार्क के समीप एचएसवीपी का नया भवन निर्माण शुरू हुआ था लेकिन यह निर्माण कार्य अधर में ही लटका रहा। पिछले 11 वर्षों में आधे-अधूरे ढांचे की स्थिति खस्ता हो चुकी है और बरसाती जलभराव भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि दीवारें जर्जर हैं, फर्श टूट चुके हैं और बाथरूम की खिड़कियां चोरी हो गई हैं। मंजिल पर 99 प्रतिशत खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं। पूर्व पार्षद ने कहा कि पिछले साल से अधूरा पड़ा यह भवन अब खंडहर में बदलता जा रहा है। समाधान शिविर में उन्होंने मामले की जांच कराने और अधूरा भवन जल्द पूरा कराने की कार्रवाई की मांग की।