{"_id":"6af87bb1318781f4b2004b61","slug":"demand-to-ban-events-and-sports-activities-in-parks-noida-news-c-1-noi1095-4933115-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पार्कों में आयोजनों और खेलकूद पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पार्कों में आयोजनों और खेलकूद पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन
फोटो
-नई घास और हरियाली बचाने के लिए सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण को लिखा पत्र, अनिश्चितकाल तक बुकिंग बंद करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-12 के पार्कों में आयोजनों और खेलकूद के कारण हरियाली को नुकसान पहुंचने पर निवासियों ने चिंता जताई है। सेक्टर-12 स्थित पार्क नंबर-207 की हरियाली बचाने के लिए एवरग्रीन आरडब्ल्यूए ने पार्क की बुकिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की मांग की है। इस संबंध में आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को पत्र भेजा है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुनीत शुक्ला ने बताया कि पार्क में प्राधिकरण की ओर से नई घास लगवाई गई है। साथ ही सबमर्सिबल की व्यवस्था भी कराई गई है। ऐसे में पार्क की सुंदरता और हरियाली बनाए रखने के लिए यहां किसी भी तरह के समारोह और कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि आयोजनों के दौरान घास और पौधों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए पार्क की बुकिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद की जाए। इसके अलावा बच्चों के फुटबॉल और क्रिकेट खेलने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। आरडब्ल्यूए का मानना है कि खेल गतिविधियों से नई घास खराब हो सकती है।
अन्य सेक्टरों में भी उठी मांग
सेक्टर-116 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि सेक्टरवासियों ने भी पार्कों की हरियाली बचाने के लिए आयोजनों पर रोक लगाने का आग्रह किया है। लोगों से अपील की जा रही है कि पार्कों में कार्यक्रम आयोजित करने के बजाय सामुदायिक केंद्रों का इस्तेमाल करें। साथ ही पेड़-पौधों और फूलों को नुकसान न पहुंचाएं।
विज्ञापन
पार्कों में हरियाली बढ़ाएगा उद्यान विभाग
नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि पार्कों में हरियाली बढ़ाने के लिए घास लगवाई जा रही है। पहले चरण में सेक्टर-1 से 10 तक के पार्कों को शामिल किया गया था। अब सेक्टर-11 से 20 तक के पार्कों में घास लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य सेक्टरों में भी चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा।