{"_id":"688a263d5da17eb0d904c5c7","slug":"demand-for-improvement-in-electricity-system-noida-news-c-1-gnd1002-3227497-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए ने बुधवार को बिजली विभाग के एसडीओ समर्थ श्रीवास्तव के साथ चर्चा की। इस दौरान सेक्टर 100 में और सेंचुरी अपार्टमेंट में विद्युत आपूर्ति और बेहतर बनाने को कहा। इसके आगामी समय में बेहतर व्यवस्था के लिए काम किए जाने की मांग पर सुझाव दिए।
पवन यादव ने बताया कि सेक्टर में पैनल बॉक्स के कट आउट, एमसीवी बदलने, खराब मीटर बॉक्स बदलने और मरम्मत किए जाने की बहुत जरूरत है। इसके अलावा 129 बिजलीघर से सेक्टर 100, सेक्टर 100 से सोसाइटी तक डबल लाइन से बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। ऐसे में सेक्टर 100 बिजलीघर को सेक्टर 45 से जोड़ने के लिए मांग की गई है। इसके साथ ही वोडा मंदिर से एक अलग लाइन सेंचुरी अपार्टमेंट के लिए डाले जाने के लिए कहा गया है। इन सभी मांगों पर एसडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और आगमी वर्षो में विद्युत व्यवस्था को बेहतर किए जाने को कहा है। ब्यूरो