फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delivery withheld over outstanding maintenance dues; general meeting held after the issue remained unresolved.

Noida News: मेंटेनेंस बकाया के नाम पर डिलीवरी रोकी समस्या का समाधान नहीं होने पर हुई आम बैठक

Fri, 02 Oct 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Delivery withheld over outstanding maintenance dues; general meeting held after the issue remained unresolved.
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जिन फ्लैटों पर मेंटेनेंस बकाया है, उनके घरों में आने वाले डिलीवरी कर्मचारियों को गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। सोमवार को इसी कार्रवाई के विरोध में निवासियों ने प्रदर्शन भी किया था, लेकिन उनका कहना है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है और डिलीवरी कर्मचारियों की एंट्री रोकी जा रही है।
विज्ञापन


निवासी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने पूजा का सामान ऑनलाइन मंगाया था। डिलीवरी कर्मचारी जब सोसाइटी के गेट पर पहुंचा तो उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। बाद में उसके पास कई लोगों के सामान की डिलीवरी होने के कारण उसे सोसाइटी में प्रवेश दिया गया। निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि मेंटेनेंस विवाद का असर अब रोजमर्रा की जरूरी सामान की डिलीवरी पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार शाम 7 बजे सोसाइटी के एंफीथियेटर में आम बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में डिलीवरी कर्मचारियों की एंट्री रोकने सहित अन्य समस्याओं पर चर्ची की गई, साथ ही समस्याओं को बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के सामने सामूहिक रूप से रखने के लिए अस्थायी समिति के गठन पर भी विचार किया गया। इससे पहले 29 सितंबर को हुई बैठक में करीब 500 निवासी शामिल हुए थे। इसमें सुरक्षा, सफाई, लिफ्ट, पार्किंग और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी उठाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed