फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delivery boys barred from visiting homes of residents with outstanding maintenance dues

अजनारा होम्स सोसाइटी: बकाया मेंटेनेंस ना देने वालों के घर में डिलीवरी बॉय के जाने पर रोक, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 28 Sep 2026 11:15 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 11:15 PM IST
सार

अजनारा होम्स सोसाइटी में मेंटेनेंस विवाद के चलते बकायादारों के घर डिलीवरी एजेंटों की एंट्री रोकी गई। खराब सुविधाओं से नाराज निवासियों ने विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Delivery boys barred from visiting homes of residents with outstanding maintenance dues
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क को लेकर चल रहा विवाद अब निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतों तक पहुंच गया है। बकाया मेंटेनेंस वाले निवासियों के घर डिलीवरी बॉयज की एंट्री को लेकर लागू नई व्यवस्था से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन


निवासी अंकित ने बताया कि पहले मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने वाले कुछ लोगों के घर से कूड़ा उठाने की सुविधा बंद की गई और अब वेंडर और डिलीवरी बॉय की एंट्री को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं में सुधार करने के बजाय मेंटेनेंस नहीं देने वाले निवासियों पर अलग-अलग तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि उनका यह फैसला सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर विरोध के तौर पर है।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि वे मेंटेनेंस देने के खिलाफ नहीं हैं। उनकी मांग है कि शुल्क के बदले मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं भी ठीक होनी चाहिए। लिफ्ट खराब होने, सफाई की समस्या और बेसमेंट में सीवर व कचरा जमा होने की शिकायतें लंबे समय से की जा रही हैं। टावर एल की एक लिफ्ट करीब तीन महीने से खराब होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिश्तेदारों की एंट्री पर रोक नहीं
मेंटेनेंस स्टेट मैनेजर राजेंद्र ने बताया कि केवल पांच महीनों से मेंटेनेंस शुल्क नहीं देने वाले निवासियों के घर डिलीवरी बॉयज की एंट्री पर रोक लगाई गई है। ऐसे निवासियों को सामान लेने गेट पर जाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिश्तेदारों की एंट्री नहीं रोकी जा रही है।

क्या बोले निवासी
सोसाइटी में जब जरूरी सुविधाएं ही ठीक नहीं हैं तो हम मेंटेनेंस किस बात का दें। सब मेंटेनेंस शुल्क देने को तैयार हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान भी किया जाना चाहिए। - दिनकर पांडेय


लिफ्ट लंबे समय से खराब है और सफाई की समस्या भी बनी हुई है। इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय विजिटर की एंट्री को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। - चंदन सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed