फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delivery boy misbehaves with a woman after she complained about receiving less quantity in her order.

Noida News: ऑर्डर में सामान कम मिलने की शिकायत पर डिलीवरी बॉय ने की अभद्रता

Mon, 25 May 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy misbehaves with a woman after she complained about receiving less quantity in her order.
पीड़ित परिवार ने सेक्टर-39 थाने में दी शिकायत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ऑनलाइन ऑर्डर में सामान कम आया तो परिवार ने इसपर ऐतराज जताया। इसके बाद डिलीवरी बॉय ने अपने साथियों को बुलाकर वहां जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं गाली-गलौज कर परिवार से अभद्रता की। पीड़ितों ने सेक्टर-39 थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

सेक्टर 41 के रहने वाले आदर्श राज ने बताया शनिवार को उनके भतीजे अश्विनी ने एक घरेलू उत्पादों को ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद घर पर सामान डिलीवर भी हो गया। जब सामान चेक किया तो कुछ उत्पाद कम निकले। अश्विनी ने इस मामले की शिकायत डिलीवरी बॉय साकिम से की तो उसने अभद्रता की। इतना ही नहीं साकिम घर पर पहुंचा जहां पर उसने परिवार के सदस्यों से बदसलूकी की। घर में मौजूद आदर्श ने भी इसका विरोध किया तो डिलीवरी बॉय ने धमकी दी। साथ ही घर का दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। सेक्टर 39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article