{"_id":"6a2c25fcb505bc8ec9096c05","slug":"deliberations-on-msme-development-and-industrial-expansion-at-iia-greater-noidas-agm-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97319-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईआईए ग्रेटर नोएडा की एजीएम में एमएसएमई विकास और उद्योग विस्तार पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईआईए ग्रेटर नोएडा की एजीएम में एमएसएमई विकास और उद्योग विस्तार पर मंथन
विज्ञापन
आईआईए ग्रेटर नोएडा की एजीएम में एमएसएमई विकास और उद्योग विस्तार पर मंथन
100 से अधिक उद्यमियों ने लिया हिस्सा, कर प्रबंधन, वित्तीय योजनाओं और औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा ने शुक्रवार को रॉयल हैबिटेट सेंटर, टिवोली में मंथन बैठक व वार्षिक आम सभा (एजीएम) 2025-26 का आयोजन किया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। आईआईए ग्रेटर नोएडा के सचिव हिमांशु पांडेय ने सभी अतिथियों, सदस्य उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान वाधवानी फाउंडेशन द्वारा ग्रोथ एक्सेलरेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने, व्यवसाय विस्तार और विकास की नई संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। वहीं टैक्सक्राफ्ट एडवाइजर्स एलएलपी की ओर से अनलॉकिंग ग्रोथ थ्रू टैक्स मैनेजमेंट विषय पर प्रभावी कर प्रबंधन के जरिए व्यवसायिक विकास के अवसरों पर प्रकाश डाला गया। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रतिनिधियों ने एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं, ऋण योजनाओं और वित्तीय सहायता कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए उद्यमियों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। वार्षिक आम सभा में आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से गत वर्ष की उपलब्धियों, संगठन की गतिविधियों और उद्योग हित में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संगठन के पूर्व चेयरमैनों को उद्योग जगत और संगठन के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।