फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's Vande Bharat is worshiping religious places

Noida News: दिल्ली की वंदे भारत धार्मिक स्थलों का करा रही वंदन

Wed, 05 Jul 2023 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi's Vande Bharat is worshiping religious places
नई दिल्ली से बाबा की नगरी वाराणसी वैष्णो देवी को जोड़ रही ट्रेन
विज्ञापन

निजामुद्दीन से महाकाल के दर्शन की राह कर रही आसान
नवनीत शरण
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से ट्रैक पर सरपट दौड़ती वंदे भारत ट्रेन धार्मिक स्थलों का वंदन करा रही है। दिल्ली से देश के दूसरे हिस्सों में जाने वाली वंदे भारत कई तीर्थस्थलों को जोड़ रही है। एक तरफ जहां बाबा की नगरी वाराणसी को जोड़ रही है। वहीं, वैष्णव माता के दर्शन के लिए यात्रियों की राह आसान कर रही है। निजामुद्दीन से चलने वाली भोपाल वंदे भारत ट्रेन व वहां से इंदौर वंदे भारत से उज्जैन स्थित महाकाल का दर्शन करा रही है। नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन वाया हरिद्वार चलकर हरी की पौड़ी की आरती में शामिल होने वालों को यह ट्रेन पसंद आ रही है।
भारतीय रेलवे इन दिनों वंदेभारत मय हो रही है। जितनी तेज रफ्तार से रेलवे का विद्युतीकरण किया जा रहा है उतनी ही तेज रफ्तार से विद्युतीकृत रेलवे ट्रेन दौड़ रही है। अभी तक करीब 24 राज्यों को आने-जाने वाली 46 ट्रेन जोड़ चुकी है। दिल्ली से सबसे अधिक पांच वंदे भारत ट्रेन चल रही है। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत जहां दिल्ली को उत्तर प्रदेश के शहरों से जोड़ रही है तो नई दिल्ली कटरा वंदे भारत दिल्ली को हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर से जोड़ रही है।
विज्ञापन

इसी तरह अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा को दिल्ली से जोड़ रही है तो नई दिल्ली-देहरादून दिल्ली को यूपी और उत्तराखंड से जोड़ रही है और यह हर ट्रेन दिल्ली को किसी ना किसी तीर्थ स्थल से जोड़ रही है। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों से चलने वाली ट्रेन भी तीर्थ स्थलों को जोड़ रही है। मुंबई से साईनगर शिरडी के बीच चलने वाली ट्रेन वाया नासिक चल रही है तो हावड़ा-पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन जगन्नाथ का दर्शन करा रही है। रानी कमलापति-इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन महाकालेश्वर, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर जैसे तीर्थ स्थलों के लिए लोगों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
कई राज्यों को जोड़ रही है यह ट्रेन
अभी तक चल रही कुल 46 वंदे भारत 24 राज्य व केंद्र शासित शहरों को जोड़ रही है। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, मिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में चल रही है।

---------------
गोरखपुर-लखनऊ के लिए नई वंदे भारत
गोरखपुर-लखनऊ के बीच नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी। प्रत्येक शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन 6 दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 22549 गोरखपुर–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा 9 जुलाई से सुबह 6:05 बजे चलेगी। उसी दिन सुबह 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में 22550 लखनऊ –गोरखपुर वंदे भारत 9 जुलाई से शुरू होगी। लखनऊ से शाम 7:15 बजे चलेगी और रात के 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन बस्ती तथा अयोध्या स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री 7 जुलाई को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed