फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi's coldest wave in 13 years

दिल्ली में 13 साल में सबसे अधिक शीत लहर

Mon, 01 Feb 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi's coldest wave in 13 years
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में 2008 से जनवरी के महीने में सबसे अधिक सात ‘शीत लहर’ दिन रहे। इससे पहले 2008 में 12 ऐसे दिन रिकॉर्ड किए गए थे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 2020 और 2019 में मात्र एक ‘शीत लहर’ दिन जबकि जनवरी 2013 में छह ‘शीत लहर’ दिन दर्ज हुए थे। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम पारा 3.1 डिग्री रहा। पिछले एक हफ्ते में रविवार चौथा शीत लहर दिन रहा। इससे पहले मंगलवार को 2.1 और बृहस्पतिवार को 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चार डिग्री पारा रहा था। नववर्ष के पहले दिन 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था जोकि पिछले 15 सालों में जनवरी के महीने में सबसे कम था।
विज्ञापन

इन इलाकों में पड़ सकता है हल्के से घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हल्के से घना कोहरा रहने का अनुमान है। स्काईमेट के अनुसार, पहाड़ी राज्यों से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखेगी जहां हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed