{"_id":"61fedb822c00ba715d03a8de","slug":"delhi-s-ca-and-noida-s-builder-on-the-radar-of-income-tax-department-noida-news-noi6306882140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग के रडार पर दिल्ली का सीए व नोएडा का बिल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग के रडार पर दिल्ली का सीए व नोएडा का बिल्डर
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-50 स्थित मकान के बेसमेंट में पांच दिन तक लॉकरों को खंगालने के बाद आयकर विभाग की जांच तेज हो गई है। लॉकरों में मिले 5.77 करोड़ रुपये के मामले में दिल्ली का एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और नोएडा का बिल्डर विभाग के रडार पर हैं। इन दोनों के नाम से अलग-अलग लॉकरों में नकदी मिली है। इस मामले में पांच से सात लोगों की जांच फिलहाल चल रही है।
आयकर विभाग के छापे में सीए के नाम पर लिए गए लॉकर में 2.5 करोड़ रुपये मिले थे। विभाग के सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान सीए भी मौके पर पहुंचा था, लेकिन चाबी से लॉकर खोलने से इनकार कर दिया था। जांच टीम को चकमा देकर सीए गायब हो गया था। जांच टीम ने उससे संपर्क साधा तो अगले दिन उसने पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने का हवाला देकर आने में असमर्थता जताई।
इसके बाद टीम को लॉकर कटवाने पड़े। सीए के अलावा उसके नौकर के नाम से लिए गए लॉकर में करीब 25 लाख रुपये मिले हैं। इसके अलावा नोएडा के बिल्डर के अलग-अलग नाम से दो लॉकर में भी करीब इतनी ही रकम मिली है। इसके अलावा एक लॉकर से विभाग को करोड़ों रुपये के जेवर मिले हैं, जो पुराने जमाने के बताए जाते हैं। आयकर विभाग ने लॉकर मालिक से दस्तावेज मांगे, जिसे न दिखाने पर जांच टीम ने जेवर भी जब्त कर लिए। एक लॉकर में सिर्फ कुछ दस्तावेज मिले, जो बुलियन मार्केट से जुड़े बताए जाते हैं।