फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi residents breathed clean air for 199 days.

Noida News: दिल्ली के लोगों ने 199 दिन ली साफ हवा में सांस

Sun, 12 Oct 2025 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi residents breathed clean air for 199 days.
नई दिल्ली। दिल्ली ने प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस साल 12 अक्तूबर तक राजधानी में 199 साफ हवा के दिन दर्ज किए गए, जो 2016 के 110 दिनों की तुलना में लगभग दोगुना है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 167 रहा, जो कल के 199 से बेहतर है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि बीते 24 घंटों में 10,729 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया, 6,414 किलोमीटर सड़कें साफ की गईं और 15,277 मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट की बायो-माइनिंग की गई। इसके अलावा, 1,247 किलोमीटर सड़कों पर 605 किलोलीटर पानी का छिड़काव और 12,068 वाहनों पर प्रदूषण के लिए चालान की कार्रवाई हुई। सिरसा ने कहा कि दिल्ली की हवा में सुधार नीतियों के ज़मीनी अमल और टेक्नोलॉजी के उपयोग का नतीजा है। रोड डस्ट कंट्रोल, मिस्टिंग और पौधारोपण जैसे कदमों से हम पूरे साल काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का विंटर रेडीनेस प्लान भी सक्रिय है, जिसमें एंटी-स्मॉग गन और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सख्त निगरानी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed