फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi-NCR's mercury dropped after rain

Noida News: बारिश के बाद गिरा दिल्ली-एनसीआर का पारा

Tue, 04 Apr 2023 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR's mercury dropped after rain
- प्रदूषण स्तर में भी आया सुधार, 179 से घट कर 109 पर पहुंच प्रदूषण सूचकांक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।

दिल्ली-एनसीआर में तड़के सुबह हुई बारिश से पारा गिर गया है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में करीब 70 सूचकांक की गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मयूर विहार और जाफरपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई। दिल्ली में साढ़े आठ बजे तक 16.3 एमएम बारिश दर्ज हुई।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। केंद्र के अनुसार दिल्ली में बुधवार से तापमान में बढ़त दर्ज होगी। दिन में धूप खिलाने से 10 अप्रैल तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में हुई बारिश के कारण प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 179 दर्ज किया गया था, जो मंगलवार को घट कर 109 पर पहुंच गया। इधर भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदूषण के स्तर में और सुधार की संभावना है। हालांकि मौसम गर्म होने के साथ प्रदूषण स्तर में कुछ बढ़त भी हो सकती है। अनुमान है कि दिल्ली में बुधवार को 12-16 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशाओं से प्रमुख सतही हवा चल सकती है। वहीं मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। धूप खिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक हवाओं की यही गति रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed