{"_id":"68baee6f4fa1891c7a011d75","slug":"delhi-is-safe-no-need-to-panic-pravesh-noida-news-c-340-1-del1004-103804-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं : प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं : प्रवेश
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने रिंग रोड और बेला रोड का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड और बेला रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के त्वरित और समन्वित प्रयासों से हालात पूरी तरह काबू में हैं। किसी बड़े रिहायशी इलाके में यमुना का पानी नहीं घुसा है। सिविल लाइंस क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। केवल रिंग रोड के नीचे एक निचले हिस्से में अस्थायी जलभराव हुआ। पंप लगातार पानी निकाल रहे हैं।
उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता ने संकट को नियंत्रण में रखा। हर स्तर पर विभाग सक्रिय हैं। यही वजह है कि तटबंध मजबूत हैं और यमुना का स्तर सड़कों से पार नहीं जा सका। उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर की चौबीसों घंटे निगरानी कर संवेदनशील स्थानों पर आपातकालीन दलों की तैनाती जारी रहे।