फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi is caught in the festive mood

Noida News: त्योहारों की रौनक में फंसी दिल्ली, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 17 Oct 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi is caught in the festive mood
- मध्य, दक्षिण, पूर्व, उत्तर-पश्चिम, बाहरी और उत्तरी बाहरी क्षेत्रों में यातायात का सबसे ज्यादा रहा दबाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। बाजारों में खरीदारी करने वालों और अपने घरों को लौट रहे यात्रियों की भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आई। दिल्ली के मध्य, दक्षिण, पूर्व, उत्तर-पश्चिम, बाहरी और उत्तरी बाहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव सबसे ज्यादा रहा। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों का समय लग गया। बाजारों में दिवाली की खरीदारी और कार्यालयों से घर लौटते कर्मचारियों की वजह से मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार रेंगने लगी। कई जगहों पर तो ट्रैफिक पूरी तरह ठहर गया।


मुख्य इलाकों में बिगड़ा यातायात संतुलन

मदर टेरेसा क्रिसेंट, पंचकुइयां मार्ग, कनॉट सर्किल, लोनी रोड, हनुमान रोड और बाबा खड़क सिंह मार्ग जैसे मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। उत्तरी दिल्ली में जीटी करनाल रोड, राज निवास मार्ग, घंटा घर चौक और रोशनआरा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। दक्षिणी दिल्ली में ग्रेटर कैलाश से मूलचंद फ्लाईओवर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। वहीं, मथुरा रोड, प्रगति मैदान के आसपास और पूर्वी दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर भी गाड़ियां घंटों तक रेंगती रहीं। आउटर रिंग रोड पर वजीरपुर और आजादपुर के पास भी वाहनों की गति बेहद धीमी रही। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के पास तिकोना पार्क के आसपास लंबी गाड़ियों की कतारें लगीं, जबकि एनएच-48 पर दिल्ली से गुरुग्राम की ओर जाने वाले फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

-------------



त्योहारों की भीड़ ने बढ़ाई चुनौती

दिवाली और धनतेरस से पहले शहरभर में खरीदारी के चलते बाजारों में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिल रही है। पुलिस के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक यातायात दबाव और बढ़ सकता है। यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन----

त्योहारों के दौरान बाजारों और बस अड्डों पर भारी भीड़ होने के कारण सड़कों पर अतिरिक्त दबाव देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है और यातायात को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।
राजीव कुमार, उपायुक्त, नई दिल्ली रेंज, ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed