फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Delhi government sent a proposal to LG to conduct mayor's election before 26

Noida News: दिल्ली सरकार नेे एलजी को 26 से पहले मेयर का चुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा

Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi government sent a proposal to LG to conduct mayor's election before 26
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन

सदन की बैठक 18, 20, 21 या 24 जनवरी का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ दिलाने व महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले छह सदस्यों का चुनाव कराने के लिए दिल्ली सरकार सक्रिय हो गई है। दिल्ली सरकार ने पार्षदों को शपथ दिलाने व मेयर चुनाव के लिए एमसीडी के सदन की बैठक 18, 20, 21 या फिर 24 जनवरी को कराने के लिए उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को भेजे गए प्रस्ताव के संबंध में बृहस्पतिवार को ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी ने 30 जनवरी को सदन की बैठक कराने का अनुरोध किया था, मगर दिल्ली सरकार ने 26 जनवरी से पहले सदन की बैठक बुलाने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि एमसीडी पिछली आठ माह से बिना महापौर के काम कर रहा है। इस कारण महापौर का चुनाव कराने में देर करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एमसीडी ने गत छह जनवरी को सदन में पार्षदों को शपथ नहीं दिलाए जाने और महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होने के संबंध में गत सोमवार को उपराज्यपाल के पास रिपोर्ट भेजी थी। इसके अलावा एमसीडी ने उनसे सदन बैठक बुलाने की तिथि तय करने का भी आग्रह किया था। एमसीडी ने अपनी तरफ से 30 जनवरी को बैठक बुलाने की राय दी थी। वहीं एमसीडी ने सदन में हंगामा होने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed