फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defense Minister Rajnath and Chief Minister Yogi Adityanath will come to the Phase-2 company

Noida News: फेज-2 की कंपनी में आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 28 Aug 2025 09:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath and Chief Minister Yogi Adityanath will come to the Phase-2 company
- बनाया जा रहा हैलीपेड, इससे पहले मार्च में आए थे सीएम
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फेज-2 स्थित राफे एमफाइबर प्राइवेट लिमिटेड के कार्यक्रम में शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा आएंगे। कार्यक्रम के बाबत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी बृहस्पतिवार को तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा के सेक्टर-113 आएंगे। यहां प्राधिकरण की ओर से खाली जमीन पर हेलीपैड बनाने का काम जोरशोर से शुरू कराया गया है। यहां से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग से जाएंगे जो कि करीब दो किमी तक है। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री वापस लखनऊ रवाना हो जाएंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है।
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री डिफेंस उत्पाद के तहत ड्रोन बनाने वाली कंपनी में आ रहे हैं। यहां वह ड्रोन बनाने की तकनीक से वाकिफ होंगे। हालांकि यह भी बताया गया कि पूरा कार्यक्रम रक्षा मंत्री का है इसमें मुख्यमंत्री का भी आगमन हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य कंपनी की ओर से नोएडा स्टेडियम के कार्यक्रम में उसी दिन शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री के आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इस कार्यक्रम के बाबत किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

वहीं मुख्यमंत्री के शहर में आगमन को देखते हुए यह भी कयास लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री प्राधिकरणों के साथ बैठक आदि कर सकते हैं। लेकिन अभी इस बाबत किसी तरह के निर्देश नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 25 सितंबर से एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस बाबत समीक्षा हो सकती है। मुख्यमंत्री के आगमन के बाबत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी होंगे तैनात

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 अगस्त को नोएडा में प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट है। नोएडा दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए करीब ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। इनमें लगभग एक हजार पुलिसकर्मी आसपास के जनपद के होंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं और सुरक्षा प्लान को फुलप्रूफ बनाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed