फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defence ministry stenographer continues to pressurize forced marrige

रक्षा मंत्रालय का स्टेनोग्राफर जबरन शादी के लिए बना रहा दबाव

Tue, 11 May 2021 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Defence ministry stenographer continues to pressurize forced marrige
नोएडा। दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में तैनात स्टेनोग्राफर के खिलाफ एक युवती ने कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी और अश्लील फोटो बनाकर मंगेतर को भेज शादी तुड़वाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि पीड़िता पर खुद से जबरन शादी करने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली युवती एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करती है। युवती का वर्ष 2016 से नूरपुर बिजनौर निवासी प्रशांत कुमार से उसकी बहन के माध्यम से परिचय है। प्रशांत, दिल्ली में रक्षा मंत्रालय में स्टेनोग्राफर है। कुछ समय पहले युवती की शादी तय हुई थी। मार्च माह में जब प्रशांत को इस बात का पता चला तब से वह लगातार परेशान कर रहा है। युवती के अनुसार आरोपी मंगेतर से रिश्ता तोड़ने और खुद से शादी करने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी और रेप का प्रयास भी किया। युवती का आरोप है कि आरोपी प्रशांत ने उसकी फोटो, अश्लील बनाकर उसके मंगेतर व अन्य रिश्तेदारों को भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed