फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Defeat did not accepted even after getting infected, forgotten family for duty also

संक्रमित होकर भी नहीं मानी हार, फर्ज के लिए भुलाया घर-परिवार

Tue, 08 Dec 2020 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Defeat did not accepted even after getting infected, forgotten family for duty also
शारदा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मरीज का उपचार करता चिकित्सक। - फोटो : Grnoida
संक्रमित होकर भी नहीं मानी हार, फर्ज के लिए भुलाया घर-परिवार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (नेहा शर्मा)। 8 मार्च को जिले में पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। तब से लेकर अब तक चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी 23 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों का इलाज कर चुके हैं। उपचार के दौरान मरीजों के संपर्क में आने से कई चिकित्सक और स्टाफ भी संक्रमित हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 9 महीने में 122 कोरोना योद्धा संक्रमित हुए हैं। इनमें से एक कर्मी की संक्रमण की वजह से जान भी चली गई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। बल्कि, फर्ज के आगे घर और परिवार को भी भुला दिया। इन आंकड़ों को शासन को भेजा गया है।
जिले में मिले पहले संक्रमित मरीज का इलाज दिल्ली में हुआ था। जबकि, वह नोएडा निवासी है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए जिम्स में पहला आइसोलेशन वॉर्ड बनाया था। इसके बाद से लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती गई। इस दौरान सीएमओ, सर्विलांस ऑफिसर, जिला अस्पताल के डॉक्टर समेत आइसोलेशन वॉर्ड में ड्यूटी करने वाले कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो गए, लेकिन किसी ने हार नहीं मानी। अब भी जिले में रोजाना 100 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। इन मरीजों के इलाज में स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन-रात लगी है। स्वास्थ्य कर्मियों के इसी समर्पण से ही जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बेहतर हुई है। आंकड़ों पर नजर डाले तो रोजाना मिल रहे संक्रमितों की तुलना संक्रमण को मात देने वालों की संख्या ज्यादा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि अब तक जिले में 122 डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक कर्मी की संक्रमण से जान गई है। वह जिला अस्पताल में कार्यरत था। डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी जीजान से मरीजों के इलाज में लगे हैं। इलाज के दौरान वह पूरी सावधानी बरते रहे हैं, ताकि खुद को संक्रमण से बचा सकें।
विज्ञापन

4 महीने से नहीं गए घर
कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में जुटे कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले करीब 4 महीने से घर नहीं गए हैं। अस्पताल के हॉस्टल में रहकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वीडियो कॉल के जरिये ही परिवार से संपर्क बनाए हुए हैं। बता दें कि भीषण गर्मी में भी पीपीई किट पहनकर कोरोना योद्धा मरीजों के इलाज में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों से मांगी स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी
सबसे पहले कोरोना वैक्सीन चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों से स्वास्थ्य कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। कई अस्पतालों ने विभाग को जानकारी उपलब्ध करा दी है। इसको शासन को भेजा जा रहा है, ताकि कोई टीकाकरण से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed