{"_id":"6abfb5dd41e99d1b4205e223","slug":"debris-lying-for-months-removed-from-omicron-1a-grnoida-news-c-23-1-lko1064-107929-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ओमीक्रोन-1ए से हटाया गया महीनों से पड़ा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ओमीक्रोन-1ए से हटाया गया महीनों से पड़ा मलबा
विज्ञापन
खबर का असरखबर प्रकाशित के बाद ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रोन - 1 ए में पड़ा हुआ मलबा साफ कर
खबर का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में काफी समय से पड़े निर्माण और तोड़फोड़ के मलबे की समस्या का समाधान हो गया है। बृहस्पतिवार को मलबा नहीं उठाए जाने को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर में जगह-जगह पड़े मलबे को हटा दिया है।
सेक्टर में लंबे समय से सड़क किनारे और खाली स्थानों पर मलबे के ढेर लगे हुए थे। आवंटियों की ओर से मलबा उठाने का निर्धारित शुल्क जमा किए जाने के बावजूद इसे नहीं हटाया जा रहा था। इसको लेकर सेक्टरवासियों में नाराजगी थी और आरडब्ल्यूए की ओर से भी समस्या को लेकर शिकायत की गई थी।
मलबा हटने के बाद सेक्टरवासियों को राहत मिली है। इससे सड़कों और आसपास के स्थानों की सफाई व्यवस्था भी बेहतर हुई है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेंद्र मावी ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और उसके समाधान होने पर अमर उजाला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिस तरह से मलबा हटाया गया, उससे सेक्टरवासियों को राहत मिली है।